अनुसंधान के स्तर में आयेगा सुधार

Updated at : 10 May 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
अनुसंधान के स्तर में आयेगा सुधार

दुमका : पुलिस केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संताल परगना क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा के द्वारा किया गया. इस मौके पर डीआजी ने हुए कहा कि पुलिस मीट में आयोजित परीक्षा से अनुसंधान के स्तर में निखार आयेगा. कहा कि यहां से चयनित पदाधिकारी राज्य और […]

विज्ञापन

दुमका : पुलिस केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय संताल परगना क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा के द्वारा किया गया. इस मौके पर डीआजी ने हुए कहा कि पुलिस मीट में आयोजित परीक्षा से अनुसंधान के स्तर में निखार आयेगा. कहा कि यहां से चयनित पदाधिकारी राज्य और राज्य से चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर के पुलिस मीट में शामिल होंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा पुलिस पदाधिकारियों की परीक्षा ली गयी.

इसमें फॉरेंसिक साइंस, अपराध का अनुसंधान, कानून व कोर्ट का फैसला, फिंगर प्रिंट पार्टिकल, पुलिस ऑबर्जवेशन, कंप्यूटर आदि की परीक्षा शामिल है. गुरुवार को मेडिको लीगल, फोटोग्राफी व लिफ्टिंग पैकिंग और फॉरवाडिंग से संबंधित परीक्षाएं ली जायेगी. पुलिस ड्यूटी का समापन 11 मई को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न होगा. सीआइडी विशेषज्ञ टीम में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट संतोष कुमार, पोटेट पारले एक्सपर्ट राजेश कुमार, फॉरेंसिक विभाग के सहायक निदेशक पीके ठाकुर, एफएसएल के सहायक निदेशक डाॅ अमर दास व आइटीएफ इंस्पेक्टर अरुण कुमार आदि शामिल है. पुलिस ड्यूटी मीट में पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, डीएसपी वन अशोक कुमार सिंह, डीएसपी टू रोशन गुड़िया, डीएसपी साइबर श्रीराम समद, सार्जेंट मेजर संतोष कुमार, सार्जेंट रंजीत कुमार व जागेश्वर टोपनो के साथ संताल परगना के छह जिलों के पुलिस अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola