रानीश्वर में फांसी लगाकर वृद्ध ने दी जान

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक 68 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रघुनाथपुर मोड़ के बाखरतली गांव का रहने वाला थे. जानकारी के अनुसार, वृद्ध रघुनाथपुर मोड़ पर किराना दुकान चलाते थे. प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह वह दुकान खोल कर झाड़ू लगाने […]
रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोड़ के पास बुधवार की सुबह एक 68 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक रघुनाथपुर मोड़ के बाखरतली गांव का रहने वाला थे. जानकारी के अनुसार, वृद्ध रघुनाथपुर मोड़ पर किराना दुकान चलाते थे. प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह वह दुकान खोल कर झाड़ू लगाने के बाद दुकान का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. काफी देर तक अंदर से दरवाजा बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा तोड़े जाने के बाद वृद्ध को फांसी से झूलता हुआ पाया. घटना की सूचना मिलने पर रानीश्वर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था. उनका भाई बीमार चल रहा है. भाई की इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं करा पाने से वे तनाव में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




