अब सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 15 दिनों का ग्रीष्मावकाश

Updated at : 10 May 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
अब सेविका-सहायिकाओं को मिलेगा 15 दिनों का ग्रीष्मावकाश

दुमका : झारखंड में पहली बार सेविका और सहायिकाओं को 16 मई से 14 जून के बीच 15 दिनों का ग्रीष्म अवकाश प्रदान किया जायेगा. राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने बताया कि अब तक राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सेविका और सहायिकाओं को गर्मी में ग्रीष्मावकाश […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड में पहली बार सेविका और सहायिकाओं को 16 मई से 14 जून के बीच 15 दिनों का ग्रीष्म अवकाश प्रदान किया जायेगा. राज्य की समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने बताया कि अब तक राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सेविका और सहायिकाओं को गर्मी में ग्रीष्मावकाश नहीं मिल पाता था.

पहली बार ऐसा प्रावधान उनके विभाग ने किया है कि महीने भर के दौरान पारी पारी से सेविका और सहायिका 15- 15 दिनों की अवकाश ले पाएंगी. इससे राज्य की लगभग 77000 आंगनबाड़ी कर्मी लाभान्वित होंगे. झारखंड में भाजपा सरकार ने पिछले दिनों सेविका और सहायिका के लिए विशेष अवकाश का भी प्रावधान किया था. डॉ लोइस ने बताया कि राज्य की सेविका और सहायिकाओं की अन्य वाजिब मांगो पर भी सरकार गंभीर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola