दुमका : शहर व शिवपहाड़ सौंदर्यीकरण को लेकर बनेगा नया प्राक्कलन

दुमका : दुमका नगर परिषद के नये बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को चेयरपर्सन श्वेता झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा के अलावा सभी 21 पार्षदों ने भाग लिया. बैठक में 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उसमें से अधिकांश जनमुद्दों को पार्षदों ने बहुमत व […]
दुमका : दुमका नगर परिषद के नये बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को चेयरपर्सन श्वेता झा की अध्यक्षता में हुई. इसमें उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, कार्यपालक पदाधिकारी राजीव मिश्रा के अलावा सभी 21 पार्षदों ने भाग लिया. बैठक में 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उसमें से अधिकांश जनमुद्दों को पार्षदों ने बहुमत व सर्वसम्मति से पारित कर दिया.
बरसात से पूर्व शहर के सभी छोटे-बड़े नाले की युद्ध स्तर पर सफाई कराने व प्याऊ की टंकियों की सफाई कराने के निर्णय सर्वसम्मति से पारित किये गये. नये परिसीमन में वार्ड के बदले भौगोलिक आकार को देखते हुए नये सिरे से सफाई के लिए निविदा आमंत्रित किये जाने पर भी विमर्श किया गया. वहीं, शहर के विभिन्न चौक-चौराहे के सौंदर्यीकरण के एजेंडे पर भी चर्चा हुई. शिवपहाड़ के सौंदर्यीकरण को लेकर भी सवाल उठा और इसके लिए नये सिरे से प्राक्कलन तैयार कर प्रशासनिक अनुमति के लिए भेजे जाने की बात कही गयी. उल्लेखनीय है कि 13 वें वित्त के तहत शिवपहाड़ के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 1.48 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये थे, जो उपयोग न हो पाने की स्थिति में राशि प्रत्यार्पित कर दी गयी थी. इस विषय को लेकर वार्ड पार्षद अरबी खातून ने संबंधित पार्षद द्वारा न लाये जाने की स्थिति में विरोध जताया. कहा कि मनमाने ढंग से एजेंडा लाया जाना सही नहीं है. हालांकि वार्ड 17 की पार्षद को छोड़ सभी ने इस एजेंडे को पारित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




