कुंए में तैर रही थी लाश, नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त
Updated at : 06 May 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप माली बागान के एक सिंचाई कूप से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का अर्द्धनग्न शव बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी थी. […]
विज्ञापन
दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप माली बागान के एक सिंचाई कूप से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का अर्द्धनग्न शव बरामद किया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी थी. शव का शिनाख्त नहीं हो पायी है.
कुएं में तैर रहे शव को देख कर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी. सूचना मिलते ही नगर थाना के अवर निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक मदन कुमार सिंह व मुफस्सिल थाने के अवर निरीक्षक शशिकांत चौबे, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, रामलखन पाल व शशि कांत ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. हालांकि घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद थाना क्षेत्र को लेकर फिर विवाद दिखा. घटनास्थल व शव की स्थिति को देख कर आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को कुएं में फेंक गया है. पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




