मैजिक व बाइक की टक्कर में युवक घायल, रेफर
Updated at : 05 May 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीबीआइ बैंक के समीप शुक्रवार को मैजिक वैन व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इसमें मंझडीहा गांव के रहनेवाले बाइक सवार युवक पवन रजक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक से बाजार जा रहा था. सामने से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी. […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना के देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीबीआइ बैंक के समीप शुक्रवार को मैजिक वैन व बाइक के बीच टक्कर हो गयी. इसमें मंझडीहा गांव के रहनेवाले बाइक सवार युवक पवन रजक गंभीर रूप से घायल हो गया.
बाइक से बाजार जा रहा था. सामने से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से घायल युवक का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अमित कुमार ने इलाज में सहयोग किया. पुलिस ने मैजिक व बाइक को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




