रड से वार कर मां-बेटे को किया घायल

रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के राणाबांध गांव में एक युवक ने रड से पीट कर मां व बेटे को घायल कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार गांव में लखीकांत दास की फसल चर रहे मवेशी को भगाते समय उसकी पत्नी से पड़ोसी युवक के साथ कहासुनी हो गयी. युवक ने 45 वर्षीय ममता […]
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के राणाबांध गांव में एक युवक ने रड से पीट कर मां व बेटे को घायल कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार गांव में लखीकांत दास की फसल चर रहे मवेशी को भगाते समय उसकी पत्नी से पड़ोसी युवक के साथ कहासुनी हो गयी. युवक ने 45 वर्षीय ममता दास के सिर पर वार कर दिया. अपनी मां को बचाने के क्रम में ममता के बेटे रघुनाथ दास को भी चोट लगी है. दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिउड़ी रेफर कर दिया गया है. इसकी सूचना परिजनों ने थाना में दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




