निविदा, खाद-बीज, नमक व माइनिंग घाेटालों की निष्पक्ष जांच हुई तो कई अफसर जायेंगे जेल

Updated at : 04 May 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
निविदा, खाद-बीज, नमक व माइनिंग घाेटालों की निष्पक्ष जांच हुई तो कई अफसर जायेंगे जेल

दुमका : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि केंद्र व राज्य दोनों में ही भाजपा की सरकार है. इन सरकारों की जन विरोधी कार्यशैली से आम जनता आज परेशान हैं. दलित, आदिवासी सहित अन्य कमजोर वर्ग के लोगों ने जिस उम्मीद से लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भाजपा को […]

विज्ञापन

दुमका : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि केंद्र व राज्य दोनों में ही भाजपा की सरकार है. इन सरकारों की जन विरोधी कार्यशैली से आम जनता आज परेशान हैं. दलित, आदिवासी सहित अन्य कमजोर वर्ग के लोगों ने जिस उम्मीद से लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था. केंद्र व राज्य सरकार आम जनों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पायी है. रोजगार देने की बात दूर की गोटी हो गयी है. सरकार अब रोगजार के अवसर को ही समाप्त कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड समेत विभिन्न राज्यों की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सब सिखाने का मन बना चुकी है.

उनकी पार्टी ने भी आगामी चुनाव भाजपा हटाओ और झारखंड बचाओ के लक्ष्य व नारे के साथ लड़ने का फैसला किया है. दुमका परिसदन में पत्रकारों से बातचीत में श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में रघुवर सरकार के तीन साल के शासनकाल में निविदा घोटाला, नमक घोटाला, खाद-बीज और माइनिंग घोटाला समेत कई घोटालों की लंबी फेरिहस्त तैयार हो गयी है. लेकिन पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने का दावा करनेवाली यह सरकार इन पर जांच कराना तक मुनासिब नहीं समझ रही. कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर राज्य में हुए घोटालों की जांच कराने की मांग की थी. पर राज्य सरकार विपक्ष की मांगों पर मामले की जांच कराने से कतराती रही है. उन्होंने सरकार को चुनौती देते कहा कि पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का दंभ भरनेवाली भाजपा सरकार में हिम्मत है तो वह इन मामलों की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराये. उन्होंने दावा किया कि केद्रीय जांच एजेंसी से इन मामलों की जांच करा दी जाय तो कई मंत्री और अधिकारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी.

श्री मरांडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जेवीएम ने सिल्ली व गोमिया में होनेवाले उपचुनाव में विपक्षी एकजुटता व भाजपा को हराने के लिए झामुमो को समर्थन देने का निर्णय लिया है. जरूरत पड़ी तो जेवीएम के कार्यकर्ता भी प्रचार कार्य में शामिल होंगे. मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, केंद्रीय सचिव विनोद शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष धमेंद्र सिंह, मार्था हांसदा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola