रामगढ़ में जमीन विवाद में किराना व्यवसायी की हत्या, पुत्र भी घायल

Updated at : 03 May 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ में जमीन विवाद में किराना व्यवसायी की हत्या, पुत्र भी घायल

रामगढ़ (दुमका) : थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव में मंगलवार देर शाम हथियार से लैस चार नकाबपोश अपराधियों ने किराना व्यवसायी सुकुमार मंडल और उसके बेटे तापस मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में सुकुमार मंडल की मौत हो गयी. वहीं पुत्र तापस की हालत गंभीर बनी हुई है. हमला धोबे नदी […]

विज्ञापन

रामगढ़ (दुमका) : थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव में मंगलवार देर शाम हथियार से लैस चार नकाबपोश अपराधियों ने किराना व्यवसायी सुकुमार मंडल और उसके बेटे तापस मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में सुकुमार मंडल की मौत हो गयी. वहीं पुत्र तापस की हालत गंभीर बनी हुई है. हमला धोबे नदी पुल के पास किया गया, जब पिता-पुत्र बाइक से अपने गांव आ रहे थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में बुधवार सुबह पांच बजे से सड़क जाम कर दिया.

रामगढ़ में जमीन विवाद में…
लगभग आठ घंटे तक रामगढ़ चौक पर जाम रखा गया. इससे तीनों सड़क मार्ग रामगढ़-हंसडीहा, रामगढ़- गोड्डा और रामगढ़- दुमका मार्ग को जाम रखा गया. घटना के संबंध में घायल तापस ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने पिता के साथ किराना सामान बेच कर अपने गांव वापस लौट रहा था. इसी क्रम में गम्हरिया के पास घात लगाकर बैठे चार नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधियों ने मोटरसाइकिल से खींचकर पहले पिता सुकुमार मंडल को उतारा और बड़ा पत्थर से सिर पर मारा, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. अपराधियों ने तापस पर भी जानलेवा हमला किया.
कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र तापस मंडल के बयान पर पुलिस ने सुकमार मंडल हत्याकांड में इंग्लिश लाल हेम्ब्रम सहित चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola