हत्या के बाद भीड़ हुई उग्र आठ घंटे तक सड़क जाम

Updated at : 03 May 2018 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के बाद भीड़ हुई उग्र आठ घंटे तक सड़क जाम

पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा पुलिस को थाना प्रभारी को हटाने और एसपी को बुलाने की कर रहे थे मांग जाम में आठ घंटे फंसे रहे वाहन रामगढ़ : किराना व्यवसायी सुकुमार मंडल की हत्या और उसके पुत्र पर जानलेवा हमले के खिलाफ ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों बुधवार […]

विज्ञापन

पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा

भीड़ का आक्रोश झेलना पड़ा पुलिस को
थाना प्रभारी को हटाने और एसपी को बुलाने की कर रहे थे मांग
जाम में आठ घंटे फंसे रहे वाहन
रामगढ़ : किराना व्यवसायी सुकुमार मंडल की हत्या और उसके पुत्र पर जानलेवा हमले के खिलाफ ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों बुधवार की सुबह पांच बजे से ही रामगढ़ चौक की तीनों सड़क मार्ग रामगढ-हंसडीहा, रामगढ- गोड्डा और रामगढ- दुमका मार्ग को जाम कर दिया.
इससे तीनों मार्गों में आठ घंटे सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे. जाम की खबर पर डीएसपी श्रीराम सामद, डीएसपी अशोक सिंह एवं डीएसपी रोशन गुड़िया, मजिस्ट्रेट के रूप में रामगढ़ सीओ रामा रविदास तथा रामगढ़, हंसडीहा थाना के दर्जनों सशस्त्रबल जाम स्थल पर पहुंचे. भीड़ रामगढ़ थाना प्रभारी को लेकर उग्र दिखी और लोग रोषपूर्ण प्रदर्शन करते रहे. गांव वाले एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते रहे और थाना प्रभारी संजय कुमार को हटाने की मांग आदि के नारे भी लगाते रहे.
पुलिस पदाधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया तो उन्हें ग्रामीणों का भारी आक्रोश झेलना पड़ा. महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की. बाद में मृतक के पुत्र तापस मंडल और परिजनों ने डीएसपी रोशन गुड़िया को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसमें हत्यारोपी को गिरफ्तार करने, थाना प्रभारी को अविलंब हटाने, मृतक के परिजनो को अविलंब मुआवजा देने, पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया.
तापस ने कहा : बाइक से खींचकर पिता को उतारा और कर दी हत्या
घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष दिये बयान में युवक ने बताया कि पिता-पुत्र रामगढ़ थाना क्षेत्र के गम्हरिया के रास्ते किराना का सामान बेचकर वापस अपने गांव गम्हरियाहाट लौट रहे थे. इसी दौरान धोबे नदी के पुल के पास नकाबपोश अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. उसने बताया कि नकाबपोश में से एक की पहचान उसने की है उसका नाम इंग्लिश लाल हेंब्रम बताया है. उसी ने उसके पिता को मोटरसाइकिल से खींच कर उतार लिया तथा सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया. तापस मंडल किसी तरह अपराधियों से बचकर रामगढ़ थाना पहुंचा और पुलिस को सूचित किया. घायल तापस को रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उधर, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इंग्लिश लाल हेंब्रम और मृतक के बीच पहले से ही रंजिश है. इसलिए प्रथम द्रष्टया यह पुरानी रंजिश का मामला लगता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola