बेटी से मिल कर लौट रहे अधेड़ की मौत

Updated at : 27 Apr 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी से मिल कर लौट रहे अधेड़ की मौत

हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग पर गंगवारा के समीप हुई घटना बेटा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज हंसडीहा : हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग पर गंगवारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना बुधवार के मध्य रात्री की है. शव को रात्रि गस्ती के दौरान हंसडीहा […]

विज्ञापन

हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग पर गंगवारा के समीप हुई घटना

बेटा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
हंसडीहा : हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग पर गंगवारा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना बुधवार के मध्य रात्री की है. शव को रात्रि गस्ती के दौरान हंसडीहा पुलिस थाने ले आयी. शव की पहचान गंगवारा निवासी 50 वर्षीय तारणी प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है. मृतक अपने परिवार के साथ फरीदाबाद में रहकर अपना करोबार किया करता था. तीन दिन पूर्व ही गांव गंगवारा आया था़ बताया जा रहा है कि तारणी प्रसाद शाम में हंसडीहा अपने बेटी से मिलने आया था. इस दौरान लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जतायी जा रही है. मृतक के बड़े बेट रतन कुमार जायसवाल ने भी हंसडीहा थाना में अज्ञात वाहन विरूद्ध मामला दर्ज कराया है.
शव ले जा रहा ट्रक पलटा, एक दर्जन लोग घायल : हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग पर धामनाकुंडा के पास ट्रक पलटने से उस पर सवार करीब 12 लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर हंसडीहा पुलिस की सहायता से घायलों को सरैयाहाट स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के बेलदाहा गांव के निवासी रूपेश मंडल अपने पिता का शव अंतिम संस्कार करने के लिए बरारी घाट जा रहे थे. धामनाडीह गांव के पास चालक के नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया. इससे ट्रक पर सवार सभी लोग घायल हो गये.
ताड़ के पेड़ से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola