15 नामजद व 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, सात गिरफ्तार पुलिस जीप फूंकने का मामला

Updated at : 25 Apr 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
15 नामजद व 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, सात गिरफ्तार पुलिस जीप फूंकने का मामला

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम करीब सरडीहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस जीप को पलट कर जला दिया था. इस मामले में एएसआइ प्रेम प्रकाश चौबे की लिखित शिकायत […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम करीब सरडीहा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव करते हुए पुलिस जीप को पलट कर जला दिया था. इस मामले में एएसआइ प्रेम प्रकाश चौबे की लिखित शिकायत पर जरमुंडी थाने में असंथर व सरडीहा के श्याम लायक, दिलीप कुमार लायक, मनोज लायक, निरंजन यादव, प्रमोद लायक, धनंजय राउत, मनोज कुंवर, सिकंदर राय, सनाथ पंडित, मिथिलेश राय, राहुल राय, चमरू राय, वकील राय समेत 150 अज्ञात व्यक्ति पर भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 307, 353, 435, 332, 333 व सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

क्या हैं मामला: पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर युवक घायल था. अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस युवक को जैसे ही उठाने का प्रयास किये कि आक्रोशित ग्रामीण पहुंच गये. गाली-गलौज करते नहीं उठाने दिया. रोड जाम कर पथराव करने लगा पुलिस जीप को पलट दिया. और आग लगा दी. सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद चौधरी, सीओ विकास कुमार त्रिवेदी जामा व तालझारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस दबिश के कारण असामाजिक तत्व भाग गये. एसडीओ राकेश प्रसाद व डीएसपी श्रीराम शामद भी पहुंचे. घटना की जानकारी ली. पुलिस ने सरडीहा गांव से सिकंदर राय, वकिल राय, राहुल राय, मनोज कुंवर, सनाथ पंडित, चमरू राय व मिथिलेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा.
अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज
जरमुंडी थाना के लताघोरमारा के कन्हैया प्रसाद राणा ने आवेदन देकर अज्ञात ट्रक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि सोमवार रात बाइक चला कर वापस बासुकिनाथ से घर असनथर जा रहे फूफेरा भाई मुकेश यादव की मौत ट्रक की चपेट में आने से बासुकिनाथ-दुमका मुख्य मार्ग पर हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola