करंट से मवेशी की मौत ग्रामीणों ने किया विरोध

मारगोमुंडा : सुग्गापहाड़ी में बुधवार को बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ जाने से मवेशी की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के उदासीन रवैये के कारण पिछले कई दिन से हाइटेंशन तार गिरा हुआ था. इसकी सूचना […]
मारगोमुंडा : सुग्गापहाड़ी में बुधवार को बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ जाने से मवेशी की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली विभाग के उदासीन रवैये के कारण पिछले कई दिन से हाइटेंशन तार गिरा हुआ था. इसकी सूचना विभाग को दिये जाने के बाद भी तार को ठीक नहीं किया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय तार गिरा उसमें बिजली का प्रवाह हो रहा था. इस कारण देवी मंडल के दुधारू मवेशी की मौत हो गयी. ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर लहरजोरी-मधुपुर पथ को जाम करने पहुंचे. इसकी सूचना स्थानीय मुखिया व पंसस को मिली. घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझा कर सड़क जाम नहीं होने दिया. ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अधिकारियों से मिल कर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




