शोक मनाकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पांच जख्मी

दुमका नगर : मसानजोर-सितपहाड़ी रोड पर मसलिया थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी घायल एक ही परिवार के हैं तथा मसानजोर थाना क्षेत्र के कुलंगो गांव के रहने वाले हैं. मुफस्सिल थाना के चौकीदार सह घायल […]
दुमका नगर : मसानजोर-सितपहाड़ी रोड पर मसलिया थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी घायल एक ही परिवार के हैं तथा मसानजोर थाना क्षेत्र के कुलंगो गांव के रहने वाले हैं. मुफस्सिल थाना के चौकीदार सह घायल सोनाधन टुडू ने बताया कि वे लोग एक ऑटो में सवार होकर सीताशाल गांव अपने रिश्तेदार की मौत पर शोक मनाने गये थे. जहां से लौटने के क्रम में धरमपुर चौक के पास चालक द्वारा संतुलन खो देने से ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. ऑटो में सवार जयधन की मौत मौके पर ही हो गयी. वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल डेम्बो टुडू, सोनाधन टुडू, होपनी हांसदा, शिवानी मुर्मू व लुखी मरांडी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पांचों घायलों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




