सरैयाहाट में ग्रामीणों ने किया रोड जाम
Updated at : 05 Apr 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

तीन घंटे तक जाम रही सड़क कई मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार सरैयाहाट/शिकारीपाड़ा/मसलिया : दुमका में अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग 133 देवघर गोड्डा मुख्य मार्ग के मरकुंडा गांव के पास एक हाइवा की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग रूपलाल मिस्त्री की मौके पर ही […]
विज्ञापन
तीन घंटे तक जाम रही सड़क
कई मार्ग पर वाहनों की लगी लंबी कतार
सरैयाहाट/शिकारीपाड़ा/मसलिया : दुमका में अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. राष्ट्रीय राजमार्ग 133 देवघर गोड्डा मुख्य मार्ग के मरकुंडा गांव के पास एक हाइवा की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग रूपलाल मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. रूपलाल सड़क से गुजर रहे थे, इसी क्रम में तेज रफ़्तार से आ रहे हाइवा ने अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया गया. इस घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को गाडी को बीच सड़क में लगाकर जाम कर दिया. जिससे सड़क किनारे दोनों और गाड़ियों का जाम लग गया. 3 घंटे के उपरांत 12 बजे जाम को हटाया जा सका. गर्मी में जाम से यात्री परेशान थे.
जाम को तोड़वाने में मतीन अंसारी व सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना साह प्रशासन को मदद कर रहे थे.अंचलाधिकारी के द्वारा तत्काल 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है.ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ कर स्कूल में बंद कर दिया था. जिसे पुलिस छुड़ा कर थाना लेते गया. विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सरैयाहाट पुलिस के अलावा हंसडीहा थाना पुलिस मौजूद थे. घटना स्थल पर अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुवा, सर्किल इंस्पेक्टर उपेंदर प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह, सहित पुलिस बल मौजूद थे.
इधर दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कालीपाथर के पास मंगलवार शाम को एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल युवक जमनी , बंसयराय ,गोड्डा निवासी मो अकरम को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी . पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. परिजनों के अनुसार चितरागड़िया में दो वर्षों से चालक का काम करता था. मंगलवार देर शाम को सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
वहीं मसलिया प्रखंड के केंद्रघाटा गांव के 76 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक मानिक चंद्र दास उर्फ नीरज दास की इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल के रानीगंज में निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार 21 मार्च को सेवानिवृत्त शिक्षक केंद्रघाटा गांव से बाइक से मसलिया स्टेट बैंक गये थे. वापस आने के क्रम में रांगा स्वास्थ्य उपकेंद्र के समीप अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गये थे. उन्हें सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया था. वहां से उन्हें रानीगंज ले जाया गया था. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




