कानून वापस हो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

Updated at : 31 Mar 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
कानून वापस हो नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

सरकार पर लगाया लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का आरोप कहा : डोभा बनाने में सरकार लेती है राय तो कानून में क्यों नहीं दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के आह्वान पर जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर के मुख्य द्वार पर रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला दहन […]

विज्ञापन

सरकार पर लगाया लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का आरोप

कहा : डोभा बनाने में सरकार लेती है राय तो कानून में क्यों नहीं
दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के आह्वान पर जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रखंड परिसर के मुख्य द्वार पर रेवेन्यू प्रोटेक्शन एक्ट के खिलाफ राज्य सरकार का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जमीन की हेराफेरी करने के लिए राज्य के पदाधिकारियों को छूट दे रही है. साथ ही उन्हें कानूनी सम्मत कार्यवाही से मुक्त की गयी है. ऐसा कदम बिल्कुल जनविरोधी फैसला है. इससे सरकार का मंशा साफ दिखती है
कि भूमि संशोधन बिल को परोक्ष रूप से लागू कर दी गयी है. श्री सिंह ने कहा कि इस तरह के कानून बनाये जाने यह कोशिश इस बात का संकेत दे रही है कि इस राज्य में तालिबानी शासन चल रहा है और लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है. राज्य में डोभा बनाने के लिए जनता से राय ली जाती है. पर इस तरह का कानून बनाने के लिए किसी से भी सलाह तक नहीं लेती. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा को जनता समझ चुकी है. यदि इस प्रकार के कानून को वापस नहीं लिया गया तो झामुमो और उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी.
पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, केंद्रीय समिति सदस्य सुशील दूबे, नगर अध्यक्ष रवि यादव, सचिव नेपू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कयूम अंसारी, सचिव विजय मल्लाह, जिला समिति सदस्य काजल मुखर्जी, रहमत अली, बैजनाथ यादव, शंकर यदव, रमेश रजक, मनिष मंयक, समीर झा, विजय हांसदा, विक्की सिंह, निशांत पाठक, साकेत गुप्ता, छात्र मोरचा के जिला सचिव राजीव बास्की, राजेश मुर्मू, हरेंद्र हेंब्रम, विजय मुर्मू, संतोष, बलदेव सोरेन, मो नाहीर, उमेश शर्मा, मो कैश, मो नजिम, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola