युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 21 Mar 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार

युवती दुमका नगर क्षेत्र के गिलानपाड़ा की रहने वाली है दुमका कोर्ट : सात दिन पूर्व शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लेने के मामले में उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार कर युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. युवती दुमका नगर क्षेत्र के गिलानपाड़ा की रहने वाली है. युवती की […]

विज्ञापन

युवती दुमका नगर क्षेत्र के गिलानपाड़ा की रहने वाली है

दुमका कोर्ट : सात दिन पूर्व शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लेने के मामले में उसका कथित प्रेमी गिरफ्तार कर युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है. युवती दुमका नगर क्षेत्र के गिलानपाड़ा की रहने वाली है. युवती की मां ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपहरण कर लेने का आरोप सरैयाहाट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के जितेंद्र कुमार यादव के विरुद्ध लगाया है.
उनके मुताबिक उनकी बेटी 13 मार्च को दिन के करीब 10 बजे कॉलेज में क्लास करने के लिए गयी थी, फिर वापस नहीं लौटी. बाद में उनकी दूसरी बेटी के मोबाइल पर फोन आया कि उसे जितेंद्र कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर तथा दबाव देकर कहीं ले आया है.
बाद में काफी कोशिश के बाद बेटी से उनका संपर्क नहीं हो पाया, तो नगर थाना में भादवि की धारा 363 एवं 366 के तहत मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola