अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Updated at : 17 Mar 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

लखिबाद गांव में गुरुवार रात की है घटना दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के लखिबाद गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात लखिबाद के परिक्षित लायक एवं गजानंद ठाकुर के घर में अज्ञात चोरों ने हजारों […]
विज्ञापन
लखिबाद गांव में गुरुवार रात की है घटना
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के लखिबाद गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात लखिबाद के परिक्षित लायक एवं गजानंद ठाकुर के घर में अज्ञात चोरों ने हजारों की जेवरात व नकद 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है.
परिक्षित लायक अपने घर में परिवार के साथ सोये थे. बगल के कमरे में रखे गोदरेज का ताला तोड़ कर उनके पुत्रबधू के शादी की साड़ी सोना का हार, दो अंगूठी की चोरी कर ली गयी. वही गजानंद ठाकुर के घर से 15 हजार रुपये नकद, कान की बाली के आदि की चोरी कर ली गयी. घटना की सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस छानबीन के लिए जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




