किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा डायलिसिस सेंटर
Updated at : 07 Mar 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है. प्रतिदिन औसतन छह मरीजों का यहां डायलिसिस किया जा रहा है. छह दिसंबर 2012 को डायलिसिस सेंटर सदर अस्पताल में शुरू किया गया. वर्तमान में डायलिसिस मशीन लगाकर केवल पांच बेड चलाया जा रहा है. मरीजों की जरूरत और […]
विज्ञापन
दुमका : सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है. प्रतिदिन औसतन छह मरीजों का यहां डायलिसिस किया जा रहा है. छह दिसंबर 2012 को डायलिसिस सेंटर सदर अस्पताल में शुरू किया गया. वर्तमान में डायलिसिस मशीन लगाकर केवल पांच बेड चलाया जा रहा है. मरीजों की जरूरत और आवश्यकता के अनुसार बेड की संख्या बढ़ायी जा रही है.
डायलिसिस सेंटर में 35 बेड लगाने का लक्ष्य निर्धारित है.
जिसकी प्रक्रिया चल रही है जल्द ही बेड की संख्या बढ़ा दी जायेगी. तीन महीना में किडनी रोग से ग्रसित मरीजों का तकरीबन 300 बार डायलिसिस के माध्यम से इलाज किया गया है. सेंटर 365 दिन खुला रहता है. वर्तमान में मरीजों की संख्या को देखते हुए सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलाया जा रहा है. डायलिसिस सेंटर के कर्मी मरीज की सुविधा और आवश्यकता को देखते हुए 24 घंटा सेवा दे सकते हैं. डायलिसिस सेंटर में इलाज कराने वाले मरीजों को 1048 रूपये का भुगतान करना पड़ता है.
इसके अलावा किसी प्रकार अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता है. डायलिसिस के अलावा मरीज को अन्य किसी प्रकार की बीमारी हो तो आवश्यकता अनुसार दवा मंगायी जाती है. सेंटर में बीपीएल और निम्न आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने वाले मरीजों का नि:शुल्क डायलिसिस किया जाता है. नि:शुल्क सेवा लेने वाले मरीजों को अपने साथ बीपीएल कार्ड या आय प्रमाण की जरूरत पड़ती है. मरीजों को लाभ मिल रहा है.
छह दिसंबर 2012 को सदर अस्पताल में शुरू हुआ था डायलिसिस सेंटर
सेंटर में मरीजों के लिए है पांच बेड
53 बेड लगाने का है लक्ष्य
तीन माह में तीन सौ बार मरीजों का किया गया है इलाज
कहते हैं प्रभारी
फिलहाल पांच बेड से शुरुआत की गयी है. मरीजों की आवश्यकता को देखते हुए 35 बेड शुरू करने का निर्णय लिया गया है. ताकि, यहां आने वाले किसी भी मरीज को बेड के लिए परेशानी न हो. सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सेंटर खुलता है. लेकिन मरीज की आवश्यकता को देखते हुए सेंटर के सभी कर्मी 24 घंटा सेवा देने को तैयार है.
डाॅ भास्कर मिश्रा, डायलिसिस सेंटर प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




