जरूवाडीह में दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

दुमका नगर : नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मुहल्ले में रविवार की रात एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की. रविवार देर रात चोर दीवार फांद कर दुकान के अंदर घुस गये. अंदर के […]
दुमका नगर : नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मुहल्ले में रविवार की रात एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की. रविवार देर रात चोर दीवार फांद कर दुकान के अंदर घुस गये. अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ कर कीमती सामानों के साथ-साथ करीब 18 हजार नगद उड़ा लिया. दुकानदार विभाष कुमार झा ने बताया कि दुकान व आवास दोनों एक ही परिसर में है.
रविवार की देर रात चोर मुख्य दरवाजे के पास दीवार फांद कर अंदर आया था. दुकान के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर परफ्यूम, बिस्कुट, हॉरलिक्स के अलावा दुकान में बिक्री के रखे गये 18 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि वे अन्य दिनों की तरह सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो दरवाजे का ताला टूटा पाया. अंदर जाकर देखा कि दुकान में रखे सामानों की चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि सामान व नकदी सहित करीब 40 हजार रुपये की चोरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




