दुमका के 8 लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 22 Jan 2018 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
दुमका के 8 लोगों की आत्मा की शांति के लिए निकाला कैंडल मार्च

दुमका : दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वाले दंपती समेत 8 लोगों की आत्मा की शांति के लिए सोमवारकी शाम शहर में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च मेंशहर के सभी वर्गों के लोग शामिलहुए.युवा, व्यापारी और राजनीति दलों के लोगों ने रसिकपुर पुराना दुर्गा मंदिर से टिन बाजार चौक तक मार्च किया. सभी […]

विज्ञापन

दुमका : दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वाले दंपती समेत 8 लोगों की आत्मा की शांति के लिए सोमवारकी शाम शहर में सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च मेंशहर के सभी वर्गों के लोग शामिलहुए.युवा, व्यापारी और राजनीति दलों के लोगों ने रसिकपुर पुराना दुर्गा मंदिर से टिन बाजार चौक तक मार्च किया. सभी लोगों ने जलती मोमबत्ती के साथ मार्च किया.

ज्ञात हो कि पंचायत सचिव की परीक्षा देने जा रहे 8 लोगों की रविवार कोसड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. रविवार तड़केसूमो विक्टा से लोग परीक्षा देने देवघर जा रहे थे. मार्ग में कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दुमका के एक दंपती समेत आठ लोगों की मौत हो गयी और कईअन्य घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola