फेस्ट उत्कर्ष में होंगे कई इवेंट्स
Updated at : 16 Dec 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

युवा महोत्सव. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू होंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एआइयू के गाइडलाइन पर ही आयोजित किये जायेंगे सभी कार्यक्रम 26 साल के इतिहास में पहली बार होगा अंतर महाविद्यालय महोत्सव दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव उत्कर्ष 2018 के नाम से मनाया जायेगा. गुरुवार को इसकी जानकारी देते कुलपति […]
विज्ञापन
युवा महोत्सव. राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू होंगी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि
एआइयू के गाइडलाइन पर ही आयोजित किये जायेंगे सभी कार्यक्रम
26 साल के इतिहास में पहली बार होगा अंतर महाविद्यालय महोत्सव
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का युवा महोत्सव उत्कर्ष 2018 के नाम से मनाया जायेगा. गुरुवार को इसकी जानकारी देते कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि 26 साल के इतिहास में पहली बार अंतर महाविद्यालय स्तर पर युवा महोत्सव मनाया जा रहा है. आयोजन आठ से 10 जनवरी तक होगा.
10 जनवरी को स्थापना दिवस समारोह के साथ उत्कर्ष का समापन होगा. पूरा कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के गाइडलाइन पर आयोजित होगा. किसी भी तरह की प्रस्तुति लाइव मोड पर ही होगी. इसमें प्रतिभागी न तो रिकाॅर्डिंग म्यूजिक पर डांस कर सकेंगे और न ही फिल्मी गीतों पर कोई अपनी प्रस्तुति. गीत-संगीत की प्रस्तुति छात्र-छात्राओं की खुद की होगी. प्रो सिन्हा ने कहा कि अब युवा महोत्सव हर साल मनेगा. प्रत्येक वर्ष इस कल्चरल फेस्ट का नाम उत्कर्ष होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




