दुमका सेंट्रल जेल में भी हुई छापेमारी
Updated at : 11 Dec 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं मिले किसी किसी तरह के आपत्तिजनक सामान दुमका : दुमका सेंट्रल जेल में शनिवार की देर रात जिला प्रशासन ने छापेमारी की. जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, डीएसपी व एसडीओ समेत कई पदाधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस जवान मौजूद थे. छापेमारी तकरीबन सवा […]
विज्ञापन
नहीं मिले किसी किसी तरह के आपत्तिजनक सामान
दुमका : दुमका सेंट्रल जेल में शनिवार की देर रात जिला प्रशासन ने छापेमारी की. जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, डीएसपी व एसडीओ समेत कई पदाधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिस जवान मौजूद थे. छापेमारी तकरीबन सवा 11 बजे शुरू हुई. रात के एक बजे तक चली. उल्लेखनीय है कि दुमका सेंट्रल जेल में गैंगस्टर अखिलेश सिंह से लेकर राजनीतिज्ञ में योगेंद्र साहू जैसे नेता तथा तीन दर्जन से अधिक हार्डकोर नक्सली बंद है.
दुमका सेंट्रल जेल में तकरीबन 11 सौ बंदी इस वक्त बंद हैं. इनमें से अधिकांश विचाराधीन हैं. निरीक्षण के दौरान जेल के प्रत्येक वार्ड और सेल में जांच की गयी. डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण था. जेल के अंदर किसी तरह की आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




