बची राशि से लगेगा सीसीटीवी व डस्टबिन

Updated at : 08 Dec 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बची राशि से लगेगा सीसीटीवी व डस्टबिन

निर्णय l डीसी ने की नगर परिषद व नगर पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा शहर सौंदर्यीकरण के लिए जगह-जगह लगेगा गमला, विभिन्न प्वाइंटों में टॉयलेट का होगा निर्माण आवास व शौचालय निर्माण मिशन मोड पर करने व कोताही नहीं बरतने का भी दिया निर्देश दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद […]

विज्ञापन

निर्णय l डीसी ने की नगर परिषद व नगर पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा

शहर सौंदर्यीकरण के लिए जगह-जगह लगेगा गमला, विभिन्न प्वाइंटों में टॉयलेट का होगा निर्माण
आवास व शौचालय निर्माण मिशन मोड पर करने व कोताही नहीं बरतने का भी दिया निर्देश
दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद दुमका व नगर पंचायत बासुकिनाथ से संबंधित विकास योजनाओं तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने नगर निकायों में हो रहे शौचालय निर्माण और आवास निर्माण का कार्य मिशन मोड पर करने का निदेश दिया. उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लिए दोनों निकायों को प्राप्त राशि और खर्च की भी समीक्षा की और निदेश दिया. कहा कि बची राशि की योजना प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें. डस्टबिन और सीसीटीवी क्रय कर शीघ्र नगर क्षेत्र में स्थापित करें. शहर के विभिन्न प्वाइंटों में टॉयलेट का निर्माण कराया जाये ताकि आम जनता को परेशानी न हो.
बस स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराये जाये. उपायुक्त ने पब्लिक टॉयलेट के पहुंच पथ के आस-पास की सफाई तथा सौंदर्यीकरण का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया. कहा कि अन्य विकास संबंधित योजनाओं की शीघ्र बैठक कर पारित करें. बैठक में लिये गये निर्णय का सख्ती से अनुपालन करें. चापाकल मरम्मत का अभियान चलाकर उसे ठीक कराने का भी निदेश दिया. शहर सौंदर्यीकरण के लिए जगह-जगह गमला लगाने को कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त शशिरंजन, प्रशिक्षु आइएएस विशाल सागर, एनइपी निदेशक विनय कुमार सिंकू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव नरायण यादव तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे.
10 दिनों में शुरू करायें पंचमार्ट का कार्य
एक अन्य बैठक में विकास योजना से संबंधित समीक्षा की गयी. इसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचमार्ट के कार्य को 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से शुरू कर देने को कहा, ताकि जल्द से जल्द लाभुकों को इस मार्ट का फायदा मिल सके. उन्होंने कहा कि पंचमार्ट के शुरू हो जाने से योजना में लगनेवाले सामग्रियों की उपलब्धता बनी रहेगी. उन्हें सारा सामान आसानी से मिल पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola