नवचयनित छह प्राचार्य का आज हो सकता है पदस्थापन

Updated at : 21 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
नवचयनित छह प्राचार्य का आज हो सकता है पदस्थापन

सभी के मूल-प्रमाण पत्र जांच में मिले सही दुमका : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के लिए चयनित किये गये छह प्राचार्यों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने कर दिया है. सभी के प्रमाण पत्र सही पाये गये हैं. विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को […]

विज्ञापन

सभी के मूल-प्रमाण पत्र जांच में मिले सही

दुमका : झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के लिए चयनित किये गये छह प्राचार्यों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति ने कर दिया है. सभी के प्रमाण पत्र सही पाये गये हैं. विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को नव चयनित इन प्राचार्यों का पदस्थापन संबंधित कॉलेजों में कर दिया जायेगा. विश्वविद्यालय को आयोग से जो आधे दर्जन नये प्राचार्य मिले हैं, उनमें डॉ वसंत कुमार गुप्ता, डॉ पुष्पा रानी प्रसाद, डॉ चंद्रिका ठाकुर, डॉ रघुनंदन राम, डॉ सुधीर कुमार सिंह एवं डॉ नीरजा दूबे के नाम शामिल हैं. डॉ रघुनंदन राम, डॉ सुधीर कुमार सिंह एवं डॉ नीरजा दूबे इसी विश्वविद्यालय के शिक्षक हैं और तीनों ही प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवा देते रहे हैं. डॉ रघुनंदन राम बीएसके कॉलेज बरहरवा में योगदान कर चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola