दो माह से बिजली नहीं फिर भी आ रहा बिल

Updated at : 18 Nov 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
दो माह से बिजली नहीं फिर भी आ रहा बिल

मसलिया : प्रखंड के दलाही पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ व आगोईजोरी गांव में दो माह से बिजली गुल है, फिर भी विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है. उक्त गांव में दो माह पूर्व तार की चोरी हो गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत वर्ष 2013 में बिजली सेवा […]

विज्ञापन

मसलिया : प्रखंड के दलाही पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ व आगोईजोरी गांव में दो माह से बिजली गुल है, फिर भी विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है. उक्त गांव में दो माह पूर्व तार की चोरी हो गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत वर्ष 2013 में बिजली सेवा उपलब्ध करायी गयी थी़

बीते दो माह पूर्व लगातार पांच दिनों तक क्षेत्र में बिजली नहीं रहने के कारण चोरों ने मौका देखकर प्रखंड के मधुवन जंगल से करमाटांड़ गांव तक 18 पोल तथा मधुवन से आगोईजोरी तक 20 पोल को मिलाकर कुल 38 पोल हाईटेंशन तार रात चोरी कर ली थी. इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी व मसलिया थाना दी गयी थी. लगातार दो माह से बिजली तार चोरी के कारण प्रखंड के कारमाटांड़ गांव में 60 व आगोईजोरी गांव में 96 परिवार अंधेरे में है़ उपभोक्ताओं के नाम पर बिजली विभाग ने चार हजार रुपये की बिजली बिल भेज दिया है़

बिजली नहीं रहने की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित : ग्रामीण
गांव में दो माह से बिजली नहीं है, दो माह पूर्व तार की चोरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को भी है. बावजूद बिल भेजा जा रहा है.
– सुरेंद्र मरांडी, उपभोक्ता
सरकार ने हमें फ्री में बिजली कनेक्शन दिया है़ इधर बिना बिजली जलाये ही विभाग बिल भेज दी है. इसके चुका पाना संभव नहीं है.
– जगधन हेंब्रम, उपभोक्ता
करमाटांड़ गांव में दो महिने से बिजली सेवा प्रभावित रहने के कारण घर की महिलाओं के साथ स्कूली बच्चों को रात की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो रही है़
– सहदेव मरांडी, उपभोक्ता
गांव में दो माह पूर्व तार की चोरी हो गयी, इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गयी. लेकिन अब तक बिजली बहाल करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है.
– देवलेश्वर हेंब्रम, उपभोक्ता
बोले पदाधिकारी
संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि करमाटांड़ व आगोईजोरी गांव में बिजली तार चोरी होने की जानकारी न ही ग्रामीणों ने दी है़ और ना ही पंचायत के मुखिया ने ही दिया है. जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर ग्रामीणों को बिजली सेवा उपलब्ध करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola