चिकित्सक विहीन है पीएचसी राजबांध

Updated at : 18 Nov 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सक विहीन है पीएचसी राजबांध

विडंबना. ग्रामीण झोलाछाप के चक्कर में लूटा रहे गाढ़ी कमाई, केंद्र में ना बिजली और ना पानी शिकारीपाड़ा : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजबांध चिकित्सक विहीन हो गया है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करने को ग्रामीण […]

विज्ञापन

विडंबना. ग्रामीण झोलाछाप के चक्कर में लूटा रहे गाढ़ी कमाई, केंद्र में ना बिजली और ना पानी

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजबांध चिकित्सक विहीन हो गया है. जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करने को ग्रामीण विवश हैं. झोलाछापों के चंगुल में पड़ कर ग्रामीण अपनी कमाई लूटा रहे हैं. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे मूलभूत सुविधाओं का भी घोर अभाव है. यहां न तो पानी की समूचित व्यवस्था है और न ही बिजली की. केंद्र में वायरिंग की गयी है तथा पानी के लिए टंकी आदि भी लगायी गयी है. लेकिन बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया गया है. केंद्र के भरोसे कोलाईबाड़ी, धर्मपुर, सारसाजोल, सीधाचार व राजबांध सहित करीब 20 हजार लोग हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola