कैंसर पीड़िता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Updated at : 16 Nov 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
कैंसर पीड़िता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

दुमका : दुमका के सदर अस्पताल में बीती रात कैंसर से एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद एक स्वास्थ्यकर्मी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश का इजहार किया. हालांकि स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अपनी ओर से माफी मांगने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हो गया. […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका के सदर अस्पताल में बीती रात कैंसर से एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद एक स्वास्थ्यकर्मी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश का इजहार किया. हालांकि स्वास्थ्यकर्मी द्वारा अपनी ओर से माफी मांगने के बाद परिजनों का गुस्सा शांत हो गया.

बताया जा रहा है जिस महिला की कैंसर से मौत हुई, उसकी स्थिति गंभीर थी. दोपहर में उसे लाया गया था और रात में उसकी मौत हो गयी. परिजनों का गुस्सा चिकित्सक के खिलाफ था. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ दिलीप केशरी ने अस्पताल पहुंच मामला शांत कराया.

रोष
स्वास्थ्यकर्मी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
अस्पताल उपाधीक्षक ने समझा-बुझा कर मामला कराया शांत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola