थाना समक्ष पेड़ गिरा, बिजली बाधित

दुमका : शहर में दो अलग-अलग स्थानों में मध्य रात्रि के बाद वृक्ष गिर जाने से आवागमन में परेशानी रही. नगर थाना के सामने और स्वामी विवेकानंद चौक समीप यूकिलिप्टस का एक पेड़ तने से ही टूट कर गिर गया, जिसे दोपहर बाद हटाया जा सका. पेड़ को हटाने में पथ निर्माण विभाग को क्रेन […]
दुमका : शहर में दो अलग-अलग स्थानों में मध्य रात्रि के बाद वृक्ष गिर जाने से आवागमन में परेशानी रही. नगर थाना के सामने और स्वामी विवेकानंद चौक समीप यूकिलिप्टस का एक पेड़ तने से ही टूट कर गिर गया, जिसे दोपहर बाद हटाया जा सका. पेड़ को हटाने में पथ निर्माण विभाग को क्रेन तक की सहायता लेनी पड़ी.
वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय और सिविल सर्जन आवास के बीच ग्रांट स्टेट को जोड़ने वाली सड़क में भी वृक्ष गिर गया था. दोनों जगहों पर बिजली और आॅप्टिकल फाइबर केबल टूट गये थे. दोनों पथों के बंद रहने से आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कत हुई. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. जबकि अहले सुबह इन दोनों मार्गों पर माॅर्निंग वॉक करने वालों की काफी भीड़ रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




