पोषाहार से वंचित हैं भालका पहाड़िया टोला के बच्चे

Updated at : 14 Nov 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
पोषाहार से वंचित हैं भालका पहाड़िया टोला के बच्चे

मसलिया : मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत भालका पहाड़िया टोला के बच्चे पोषाहार से वंचित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग 36 किमी दूर है़ गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया व संताल समुदाय के परिवार को मिलाकर 30 घर रहने के बावजूद भी यहां पर बाल विकास परियोजना द्वारा मिनी […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड के कोलारकोंदा पंचायत अंतर्गत भालका पहाड़िया टोला के बच्चे पोषाहार से वंचित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग 36 किमी दूर है़ गांव में आदिम जनजाति पहाड़िया व संताल समुदाय के परिवार को मिलाकर 30 घर रहने के बावजूद भी यहां पर बाल विकास परियोजना द्वारा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोला गया था. सरकार ने पहाड़िया के बच्चे को एक किमी से अधिक दूर भालका माझीटोला के साथ जोड़ कर खानापूर्ति की गयी है.

बच्चों को पोषाहार व गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार भी नहीं मिल रहा है़ आंगनबाड़ी केंद्र के अभाव में गांव के छोटे-छोटे बच्चे आज भी शिक्षा व पोषाहार पाने से दूर है़ं ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त से आदिम जनजाति पहाड़िया टोलावासी भालका के बच्चें को ध्यान में रखते हुए गांव में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola