बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल

Updated at : 14 Nov 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से दो बाइक सवार घायल

देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीएचसी के समीप हुई घटना बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीएचसी के समीप सोमवार की देर शाम बोलेरो की जोरदार धक्के से बाइक (जेएच04बी/1501) सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दोनों व्यक्ति की पहचान बरमासा पंचायत गढ़ियारी गांव के धनेश्वर बेसरा व बादल […]

विज्ञापन

देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीएचसी के समीप हुई घटना

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना अंतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर सीएचसी के समीप सोमवार की देर शाम बोलेरो की जोरदार धक्के से बाइक (जेएच04बी/1501) सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल दोनों व्यक्ति की पहचान बरमासा पंचायत गढ़ियारी गांव के धनेश्वर बेसरा व बादल बेसरा के रूप में की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बोलेरो की चपेट में उसकी बाइक आ गयी. इसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.
सूचना मिलने के बाद एएसआइ राजेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल व्यक्ति को बाहर रेफर किया. चिकित्सक ने दोनों घायल व्यक्ति की स्थिति काफी चिंताजनक बतायी है. दुर्घटना के बाद बोलेरो भागने में सफल रहा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola