साइबर अपराधी की तलाश में रामगढ़ पहुंची महाराष्ट्र पुलिस
Updated at : 13 Nov 2017 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

50 हजार रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर करने का मामला महुबनना निवासी राजेश देहरी का नाम जांच में सामने आया रामगढ़ : साइबर अपराधी के तलाश में महारष्ट्र की पुलिस रविवार को रामगढ़ पहुंची तथा रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से जगह-जगह छापेमारी भी की. महाराष्ट्र के नागपुर जिला अंतर्गत नंदनवन थाना के हेड कांस्टेबल […]
विज्ञापन
50 हजार रुपये अवैध तरीके से ट्रांसफर करने का मामला
महुबनना निवासी राजेश देहरी का नाम जांच में सामने आया
रामगढ़ : साइबर अपराधी के तलाश में महारष्ट्र की पुलिस रविवार को रामगढ़ पहुंची तथा रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से जगह-जगह छापेमारी भी की. महाराष्ट्र के नागपुर जिला अंतर्गत नंदनवन थाना के हेड कांस्टेबल समर सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2016 को बसंत मिठल राव के बैंक खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किया गया था. जब खाते की छानबीन की गयी तो दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबनना निवासी राजेश देहरी का नाम सामने आया.
राजेश देहरी के एसबीआइ के खाते में 19000 रुपये दो बार तथा 12000 रुपये एक बार ट्रांसफर किया गया था. इसकी जानकारी बसंत मिठल को उनके बैंक शाखा से प्राप्त हुई थी. बसंत ने नंदनवन थाने में इसकी शिकायत की. थाना ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 17/017 धारा 420 आइटी एक्ट 66 (सी)(डी)/34 के तहत राजेश देहरी सहित तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था. जिसकी छानबीन के लिए रामगढ़ थाना पुलिस की सहयोग ली जा रही है. हेड कांस्टेबल समर सिंह के साथ एनपीसी के सुनील बोगचे रामगढ़ थाना पहुंचे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




