नीम के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

Updated at : 12 Nov 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
नीम के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

दो दिन पूर्व मजदूरी करने घर से निकला था दुलाल काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कर्णपुरा गांव से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव गांव के लोवा टोला से बाहर बहियार में नीम के पेड़ से लटकी मिली है. ग्रामीणों की माने तो घटना […]

विज्ञापन

दो दिन पूर्व मजदूरी करने घर से निकला था दुलाल

काठीकुंड : प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कर्णपुरा गांव से 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. शव गांव के लोवा टोला से बाहर बहियार में नीम के पेड़ से लटकी मिली है. ग्रामीणों की माने तो घटना दो दिन पहले की है. शव से दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों को इस बात का पता चला. जिसके बाद थाना को सूचित किया गया.
मृत युवक की पहचान प्रखंड के काठीकुंड बाजार निवासी दुलाल मंडल के रूप में की गयी. मृतक के पिता बबुआ मंडल ने बताया कि बुधवार की सुबह हर रोज की तरह वह नास्ता कर काम के लिए घर से निकला था. दुलाल मजदूरी करता था, इसी कारण वह दिन भर इधर-उधर मजदूरी के बाद शाम को घर आता था. शाम को जब वह वापस नहीं लौटा,
तो परिजनों द्वारा आसपास सगे संबंधियों के पास खोजबीन की. लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला. कहा कि आज थाना में आवेदन देने आने वाले ही थे कि शव मिलने की सूचना आयी. जब शनिवार को कर्णपुरा गांव से शव को थाना लाया गया, तो परिजनों ने जाकर देखा तो दुलाल के शव के रूप में पहचान की. बबुआ ने बताया कि बेटे को गांजे की लत थी और नशे की हालत में बेटे ने खुदखुशी कर ली होगी. पिता ने अपने पुत्र की मौत को खुदखुशी मानते हुए यूडी केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola