काठीकुंड में नक्सलियों ने फूंके पांच जेसीबी

दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित काठीकुंड प्रखंड के गंधर्व-दुधिया गांव के पास नक्सलियों ने पांच जेसीबी को फूंक दिया है. ये जेसीबी सड़क निर्माण कार्य में उपयोग में लाये जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब ढाई-तीन बजे इन जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. शाम तक पुलिस […]
दुमका : दुमका जिले के उग्रवाद प्रभावित काठीकुंड प्रखंड के गंधर्व-दुधिया गांव के पास नक्सलियों ने पांच जेसीबी को फूंक दिया है. ये जेसीबी सड़क निर्माण कार्य में उपयोग में लाये जा रहे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब ढाई-तीन बजे इन जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. शाम तक पुलिस या एसएसबी की टीम घटनास्थल नहीं पहुंच सकी थी.
एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट एसके गुप्ता एवं थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के अलावा बड़ी संख्या में जवान घटनास्थल से तकरीबन दो किलोमीटर की दूरी पर नजर बनाये हुए थे. शाम के छह बजे तक ये सारे के सारे जेसीबी धू-धू कर खाक हो चुके थे और केवल उसका ढांचा ही बचा हुआ था. दूर-दूर तक कोई शख्स नजर नहीं आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




