पीयूष हत्याकांड के निष्पादन को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 03 Nov 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
पीयूष हत्याकांड के निष्पादन को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक

नाला : गुरुवार को नाला पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में एसपी डॉ जया राय, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह व थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर के साथ बैठक की. इस दौरान पीयूष हत्याकांड के कांड संख्या 96/17 के निष्पादन की समीक्षा की. एसपी ने बताया कि पुलिस हत्या मामले की गुत्थी को […]

विज्ञापन

नाला : गुरुवार को नाला पुलिस निरीक्षक कार्यालय कक्ष में एसपी डॉ जया राय, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने पुलिस निरीक्षक धनंजय सिंह व थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर के साथ बैठक की. इस दौरान पीयूष हत्याकांड के कांड संख्या 96/17 के निष्पादन की समीक्षा की. एसपी ने बताया कि पुलिस हत्या मामले की गुत्थी को सुलझा चुकी है. हत्या में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जल्द ही चार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीयूष की स्कूटी (जेएच21ई 5815) घटना स्थल के करीब स्थित बी क्वाइरी खदान से बरामद किया है. स्कूटी पानी के अंदर डूबा हुआ था. एसपी ने हत्याकांड की सम्पूर्ण खुलासा जिला के वीसी में करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola