बंदोबस्त पदाधिकारी की मनमानी मामले की जांच को कमेटी गठित

दुमका : जिला अधिवक्ता संघ द्वारा संतालपरगना के बंदोबस्त पदाधिकारी के विरुद्ध मनमाने ढंग से वाद निष्पादित करने सहित कई अन्य आरोपों को लेकर आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार से की गयी लिखित शिकायत पर जांच के आदेश दे दिये गये हैं. आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने बंदोबस्त पदाधिकारी से वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट […]
दुमका : जिला अधिवक्ता संघ द्वारा संतालपरगना के बंदोबस्त पदाधिकारी के विरुद्ध मनमाने ढंग से वाद निष्पादित करने सहित कई अन्य आरोपों को लेकर आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार से की गयी लिखित शिकायत पर जांच के आदेश दे दिये गये हैं. आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त मुकेश कुमार ने बंदोबस्त पदाधिकारी से वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट मांगी है
तथा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की भूमिका, नकलखाने के अनियमित रूप से खोले जाने, भ्रष्टाचार आदि के संबंध में भी रिपोर्ट देने को कहा गया है. इतना ही नहीं उपायुक्त ने अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम भी गठित कर दी है, जिसमें अध्यक्ष अपर समाहर्ता के अलावा सदस्य के तौर पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निबंधक वीर प्रकाश प्रसाद एवं अंचल अधिकारी दुमका शामिल किये गये हैं. इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर जांच टीम को एक पक्ष के अंदर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




