एयर वारियरों ने दिखाये कौशल व अदम्य साहस

Updated at : 01 Nov 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
एयर वारियरों ने दिखाये कौशल व अदम्य साहस

दुमका : एयर फोर्स के एयर वारियर ड्रील टीम के जवानों ने राइफल्स के जरिये ऐसा करतब दिखाया कि लोग दंग रह गये. साढ़े पांच किलो वजन के थ्री नॉट थ्री राइफल को अंगुली में किसी चक्र की तरह घुमाया तो पूरा ग्राउंड खड़ा होकर उन्हें सलामी देता नजर आ रहा था. पलक झपकते ही […]

विज्ञापन

दुमका : एयर फोर्स के एयर वारियर ड्रील टीम के जवानों ने राइफल्स के जरिये ऐसा करतब दिखाया कि लोग दंग रह गये. साढ़े पांच किलो वजन के थ्री नॉट थ्री राइफल को अंगुली में किसी चक्र की तरह घुमाया तो पूरा ग्राउंड खड़ा होकर उन्हें सलामी देता नजर आ रहा था. पलक झपकते ही ये राइफल कभी हाथ में तो कभी आसमान में लहरा रहे थे.

कभी एक के हाथों से दूसरे के हाथ में पहुंच रहे थे. 12 फीट की दूरी पर एक-दूसरे के हाथों में उनका राइफल चक्र की भांति घूमता हुआ पहुंच रहा था. देश ही नहीं विदेशों भारतीय वायुसेना की वारियर टीम इसे प्रदर्शित कर वाहवाही बटोर चुकी है. शारीरिक लोच, मजबूती, एकाग्रता से भरपूर इस एयर वारियर ड्रील टू थ्रील के रुप में 2004 में गठित हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola