मिहिजाम में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 31 Oct 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
मिहिजाम में देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

मिहिजाम : मिहिजाम पुलिस ने सोमवार को अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से करीब 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया है, जिसे छोटे-छोटे प्लास्टिक के गैलन में रख कर साइकिल से ले जा रहे थे. दोनोँ आरोपितों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल […]

विज्ञापन

मिहिजाम : मिहिजाम पुलिस ने सोमवार को अवैध महुआ शराब बेचने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से करीब 65 लीटर महुआ शराब बरामद किया है, जिसे छोटे-छोटे प्लास्टिक के गैलन में रख कर साइकिल से ले जा रहे थे. दोनोँ आरोपितों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

दोनों की पहचान बेवा गांव निवासी गणेश गारोई व प्रसन्नजीत मंडल के रूप में की गयी है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी दो व्यक्ति साइकिल से अवैध महुआ शराब लेकर मिहिजाम बेचने को आ रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान तथा एसएसआइ ललेश्वर पासवान तथ पुलिसकर्मियों ने आमोई मोड के पास दोनो साइकिल सवार को रोक कर पड़ताल की. पांच-पांच लीटर के गैलन में रखे कुल 13 गैलन में अवैघ शराब बरामद किया गया. पुलिस ने शराब तथा साइकिल को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola