जरमुंडी में लोगों को नहीं मिल रहा डाक घर का लाभ

बासुकिनाथ : डाक विभाग के वरीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण जरमुंडी के उपडाकघर का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. उपडाकघर केवल शोभा बनी हुई है. ग्रामीण एवं एजेंट प्रदीप साह, रेखा गुप्ता, संतोष कुमार, बलराम मंडल आदि ने बताया कि डाक विभाग के किसी भी योजना जैसे स्पीड पोस्ट, […]
बासुकिनाथ : डाक विभाग के वरीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण जरमुंडी के उपडाकघर का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल पा रहा है. उपडाकघर केवल शोभा बनी हुई है. ग्रामीण एवं एजेंट प्रदीप साह, रेखा गुप्ता, संतोष कुमार, बलराम मंडल आदि ने बताया कि डाक विभाग के किसी भी योजना जैसे स्पीड पोस्ट, टीडी, एफडी, आरडी,
एमआइएस, एसबी खाता आदि का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है. लोगों ने बताया कि लिंक नहीं रहने के कारण 7-8 महीना से सभी तरह के कार्य यहां वाधित है. जरमुंडी के उपडाकपाल राजनंदन झा ने बताया कि विभाग को अनेक बार इस बात की जानकारी मेल के माध्यम से दिया गया वावजूद सुविधा उपलब्ध न होना दु:खद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




