अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 05 Oct 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत

शिकारीपाड़ा : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पहरुडीह पुलिया के पास एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में एक बाइक आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल गंध्रकपुर निवासी 22 वर्षीय नरेश राय को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां इलाज के क्रम में उसकी […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : दुमका-सिउड़ी मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पहरुडीह पुलिया के पास एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में एक बाइक आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल गंध्रकपुर निवासी 22 वर्षीय नरेश राय को मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार गंध्रकपुर से नरेश राय अपनी बाइक से मसानजोर दुर्गा मेला गया था. मंगलवार देर शाम को मसानजोर से लौटने के क्रम में पहरुडीह पुलिया के पास बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया तथा इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. बोलेरो चालक बोलेरो लेकर पत्ताबाड़ी की ओर से फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola