बारिश से सड़कों की बिगड़ी सूरत

Updated at : 03 Oct 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से सड़कों की बिगड़ी सूरत

रानीश्वर : पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की कच्ची सड़कें कीचड़ से भर गयी है. इससे यातायात प्रभावित हो रहा है. गड्ढों में पानी भर गया है. दलदल हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. सुखजोड़ा से लताबनी, नांगलभांगा से मेंहदीपुर, कुमिरदहा […]

विज्ञापन

रानीश्वर : पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की कच्ची सड़कें कीचड़ से भर गयी है. इससे यातायात प्रभावित हो रहा है. गड्ढों में पानी भर गया है. दलदल हो जाने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.

सुखजोड़ा से लताबनी, नांगलभांगा से मेंहदीपुर, कुमिरदहा से बाघासोला, नांदना से पहाड़पुर आदि गांवों की कच्ची सड़कें कीचड़मय हो गयी है. सुखजोड़ा से लताबनी व नांगलभांगा से मेहदीपुर सड़क पर विभिन्न गांवों के लोगों का आना-जाना होता है.
इस रास्ते से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोगों का साइकिल व मोटरसाइकिल से आवाजाही करते हैं. इन सड़कों की पक्कीकरण की ग्रामीणों ने मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola