बोले सीएम रघुवर दास 2019 तक कोई बीपीएल नहीं रहेगा

Updated at : 23 Sep 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
बोले सीएम रघुवर दास 2019 तक कोई  बीपीएल नहीं रहेगा

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : एक हजार दिन के काम से जनता का सरकार पर जो भरोसा जगा है, उस पर हम आगे भी खरा उतरेंगे. सरकार का उद्देश्य है, हर हाथ को स्कील बना कर रोजगार देना. इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है. विकास कार्य के बल पर […]

विज्ञापन

दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा : एक हजार दिन के काम से जनता का सरकार पर जो भरोसा जगा है, उस पर हम आगे भी खरा उतरेंगे. सरकार का उद्देश्य है, हर हाथ को स्कील बना कर रोजगार देना. इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है. विकास कार्य के बल पर 2019 तक झारखंड से बीपीएल का नामो-निशान मिटा देंगे. कोई बीपीएल नहीं रहेगा. झारखंड की गोद में पल रही गरीबी दूर करना है. गरीबों के लिए जितना धन लुटाना होगा, सरकार लुटायेगी. झारखंड एक समृद्ध राज्य बनेगा.

सरकार व जनता के बीच कोई बिचौलिया नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री ने कहा : बिचौलिया को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता है. संताल परगना में पिछले 60 वर्षों में नेताओं ने मतपेटी भरने के लिए यहां की गरीब, आदिवासियों का शोषण किया. हमेशा से लोग इन्हें ठगते रहे हैं. बिचौलिये यहां हावी रहे हैं. सरकार ने इस पर अंकुश लगायी है. सरकार, शासन और जनता के बीच कोई बिचौलिया नहीं रहेगा. सरकार व जनता के बीच कोई खाई, कोई दीवार
नहीं होगी.
2019 तक कोई भी…
गरीब कल्याण मेले से सुराज मिलेगा : उन्होंने कहा : लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार कई नीतियां बना रही है. गरीबों को कल्याणकारी व विकास योजनाओं का सीधा लाभ मिले, इस कारण हर जिले में गरीब कल्याण मेला लगाया गया. स्वराज प्राप्त हुआ है, सुराज पाने के लिए गरीब कल्याण मेला मदद करेगा.
32 हजार विलेज को-अॉर्डिनेटर होंगे बहाल : मुख्यमंत्री ने कहा : राज्य में 32 हजार विलेज को-अॉर्डिनेटर की बहाली की दिशा में काम हो रहा है. 4.80 लाख महिला सखी बनाना है. उनके हाथों में स्किल देने का काम सरकार करेगी. ताकि हुनर से उन्हें रोजगार मिल सके.
संस्कृति की रक्षा करे जनता : उन्होंने कहा : आज आदिवासियों की संस्कृति पर हमले हो रहे हैं. सरकार उनकी संस्कृति की रक्षा करने के लिए सरना, मांझी थान, जाहेर थान आदि की घेराबंदी करवा रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी संस्कृति की रक्षा करें, सरकार साथ है. स्वागत भाषण समाज कल्याण मंत्री डाॅ लुइस मरांडी ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन श्रम मंत्री राज पलिवार ने दिया.
संताल परगना में 60 वर्षों में नेताओं ने मतपेटी भरने के लिए आदिवासियों का शोषण किया
झारखंड की गोद में पल रही गरीबी को दूर करना है
गरीबों के लिए जितना धन लुटाना होगा, सरकार लुटायेगी
विकास ने पकड़ी है रफ्तार, राज्य बढ़ रहा है : राज पलिवार
श्रम मंत्री राज पलिवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड आगे बढ़ रहा है. विकास ने रफ्तार पकड़ी है.
विकास ने पकड़ी है…
इस विकास की रफ्तार पर कभी ब्रेक न लगे, बाबा बैद्यनाथ से यही कामना है. संताल परगना जैसे पिछड़े इलाके में विकास तेजी हो रहा है. इस प्रमंडल की ओर केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है. यहां की जनता को आने वाले समय में इसका लाभ और दिखेगा.
कृषि आधारित उद्योग से होगा झारखंड का विकास : रणधीर सिंह
कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में कृषि आधारित उद्योग से ही विकास होगा. इस दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है.
कृषि से झारखंड…
युवाओं में कृषि के प्रति इंटरेस्ट बढाने के लिए कई स्तर से कार्यक्रम किया जायेगा. कई कृषि कालेजों में पढ़ाई शुरू होने वाली है. वहीं गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दो-दो दुधारू गाय वितरित किया जा रहा है. मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट खोले जा रहे हैं. इसके अलावा भी कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य सरकार ने एक हजार दिन में किया है. आने वाले दिनों में कृषि के क्षेत्र में झारखंड अव्वल होगा.
गोड्डा को मिलेगी केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाएं
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में अब कोई बीमार यदि पड़ेगा तो उसे आधे घंटे के अंदर केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी. गृहमंत्री ने हंसडीहा में 300 बेड के अस्पताल का गृहमंत्री ने शिलान्यास किया. फर्स्ट फेज में 100 बेड का अस्पताल बनेगा. वहीं महगामा में 2012 से ही स्वीकृत अस्पताल व मेडिकल काॅलेज भी फाइनल हो गया है. सीएम से बात हुई है. वहीं 100 बेड का इएसआइ अस्पताल करौं में बनेगा, देवीपुर में एम्स बनेगा और
पथरगामा में भी 30 बेड का इएसआइ अस्पताल स्वीकृत है. इस तरह सारी स्वास्थ्य सुविधाएं गोड्डा के अलावा संताल को मिलेगा. इसके लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का शुक्रगुजार हैं. राजनाथ जी ने चुनाव प्रचार कर मेरे लिए वोट मांगा था, जो वादा किया उन्होंने पूरा िकया. आनेवाले दिनों में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र पूरे राज्य में सबसे अधिक विकसित होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola