चौकीदार से धोखाधड़ी मामले में नाजिर पर प्राथमिकी

सरैयाहाट : थाना अंतर्गत रौधिया गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार रामधन मिर्धा ने अंचल नाजिर पर सेवानिवृत्ति की राशि का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत उपायुक्त से की थी. इसके आलोक में उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी को उक्त अंचल नाजिर पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. अंचलाधिकारी […]
सरैयाहाट : थाना अंतर्गत रौधिया गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार रामधन मिर्धा ने अंचल नाजिर पर सेवानिवृत्ति की राशि का लाभ दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत उपायुक्त से की थी. इसके आलोक में उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी को उक्त अंचल नाजिर पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है.
अंचलाधिकारी निर्मल सोरेन ने उपायुक्त के आदेश का पालन करने हुए नाजिर अरविंद ठाकुर पर कांड संख्या 70/17 धारा 409, 419, 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी है. उक्त चौकीदार रामधन मिर्धा बीते फरवरी माह में सेवानिवृत्त हुए हैं. सेवानिवृत्ति के बाद विभाग से मिलने वाले लाभ दिलाने के एवज में अंचल नाजिर अरविंद ठाकुर द्वारा 2 लाख 15 हजार रुपये की मांग की थी. जिसमें डेढ़ लाख का चेक अपने बेटे के नाम से लिया तथा 65 हजार नकद ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




