बाजार में रोजाना लगता है जाम

Updated at : 14 Sep 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
बाजार में रोजाना लगता है जाम

परेशानी . उपराजधानी में ट्रैफिक जाम बनती जा रही है गंभीर समस्या दुमका : शहर में ट्रैफिक जाम दिन प्रतिदिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. हालत ऐसे हैं कि बाजारों में घंटों तक जाम लगा रहता है. इससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक […]

विज्ञापन

परेशानी . उपराजधानी में ट्रैफिक जाम बनती जा रही है गंभीर समस्या

दुमका : शहर में ट्रैफिक जाम दिन प्रतिदिन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. हालत ऐसे हैं कि बाजारों में घंटों तक जाम लगा रहता है. इससे वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एक तो शहरवासी ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं, वहीं वाहनों की गलत तरीके से पार्किंग के कारण भी ट्रैफिक समस्या और ज्यादा बिगड़ती जा रही है. सड़कों पर ही लोगों द्वारा अवैध पार्किंग जोन बना दिया जाता है. यहां खुलेआम सड़क के किनारे दोनों ओर वाहनों को खड़ी कर जाम की समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है.
इसके कारण लोग वाहन को जहां तहां खड़ा कर जाम की समस्या को और विकराल बना रहे हैं. यहां जगह का अभाव होने से दुकानों के सामने वाहनों को लोग खड़ी कर देते हैं. जिससे दुकानदारों की भी समस्या खड़ी हो गयी है. वही शहर में चलने वाली ऑटो जाम की समस्याओं को उत्पन्न कर रहे है. ऑटो चालकों द्वारा सवारी चढ़ाने के चक्कर में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपनी वाहन को घुसा देते हैं. साथ ही मुख्य सड़कों पर गाड़ी खड़ी कर सवारी का इंताजर करते हैं. इस कारण ट्रैफिक जाम हो जाता है. हालांकि प्रशासन द्वारा ऑटो चालकों पर कई बार कार्रवाई की गयी है, बावजूद स्थिति जस की तस है.
शहर में नहीं है ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था
शहर को उपराजधानी का दर्जा तो मिल गया है, पर आज तक यहां ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं की गयी है. इस कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. लोग बिना किसी डर के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ जाते है. आगे चलने की होड़ में युवा हो या फिर उम्रदार ट्रैफिक नियमों को तोड़ते रहते हैं. शहर में अगर ट्रैफिक पुलिस की हर चौराहे पर व्यवस्था कर दी जाये तो लोग नियमों को तोड़ने से डरेंगे तथा अपनी वाहनों को जहां-तहां पार्किंग नहीं करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola