जरमुंडी के सभी गांव में पहुंचेगी बिजली : बादल

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के सभी गांवों में बिजली पहुंचेगी. ये बातें विधायक बादल पत्रलेख ने प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन एवं अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुखिया एवं कर्मियों से कही. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उसकी सूची […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के सभी गांवों में बिजली पहुंचेगी. ये बातें विधायक बादल पत्रलेख ने प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख पिंकी सोरेन एवं अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुखिया एवं कर्मियों से कही. उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर उसकी सूची उपलब्ध करायें ताकि गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके. सरकार द्वारा नागार्जुन कंपनी की सूची सौंप कर बिजली का पोल गांव तक पहुंचाया जायेगा.
जले ट्रांसफाॅर्मर की रिपोर्ट तैयार उन्होंने अविलंब देने की बात कही. मौके पर श्यामसुंदर मोदी, देवव्रत मंडल, मुकेश यादव, बीपीओ कन्हैयालाल झा, संजीव कुमार, संजय यादव, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




