दुमका-जामताड़ा के 1019 गांव होंगे रोशन
Updated at : 24 Aug 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना. विभाग ने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को सौंपा काम दुमका : राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बाद भी जिन गांव-टोलों में बिजली नहीं पहुंच सकी थी, उन गांव-टोलों को चिह्नित करने के बाद अब दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकृत करने का काम शुरू कराया जायेगा. दुमका जिले में इस योजना […]
विज्ञापन
दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना. विभाग ने नागार्जुन कंस्ट्रक्शन को सौंपा काम
दुमका : राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बाद भी जिन गांव-टोलों में बिजली नहीं पहुंच सकी थी, उन गांव-टोलों को चिह्नित करने के बाद अब दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युतीकृत करने का काम शुरू कराया जायेगा. दुमका जिले में इस योजना के तहत 611 तथा जामताड़ा जिले के 408 गांव विद्युतीकृत किये जायेंगे. गांव-टोलों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए वहां अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाये जायेंगे. इस कार्य को पूरा करने का दायित्व नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है. जो सब स्टेशन बनाने तथा 11000 और 33000 केवी हाईटेंशन तार का काम पूरा करायेगा.
अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि दुमका में तीन और जामताड़ा में दो नये सब स्टेशन बनेंगे. इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है. बताया कि दुमका के जरमुंडी, मसलिया एवं शिकारीपाड़ा में तथा जामताड़ा के नारायणपुर व नाला में ये पावर सब स्टेशन बनाये जायेंगे. नारायणपुर में 2 गुणा 5 एमवीए की क्षमता का पावर सब स्टेशन होगा, जबकि अन्य 1 गुणा 5 एमवीए के. श्री कुमार ने बताया कि दो साल में इस कार्य को पूरा करा लिये जाने का लक्ष्य है.
आरएपीडीआरपी से लगेगा कुरुवा में नया सब स्टेशन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आरएपीडीआरपी योजना के तहत दुमका शहर से सटे कुरुवा इलाके में 2 गुणा 5 एमवीए क्षमता का एक नया पावर सब स्टेशन बनाया जायेगा. इस पावर सब स्टेशन से कुल चार फीडर से शहर को विद्युत आपूर्ति होती है. महुआडंगाल के अलावा अभी श्रीअमड़ा पावर सब स्टेशन से शहर के अलग-अलग हिस्सों को बिजली मिला करती है. इस नये चार फीडर के बन जाने से फीडर से जुड़े क्षेत्र छोटे हो जायेंगे, इससे किसी एक फीडर में पावर सप्लाई प्रभावित होगा, तो दूसरे इलाके प्रभावित नहीं होंगे. उन्होंने बताया कि आइपीडीएस के तहत आइएल एंड एफएस द्वारा शहरी क्षेत्र के जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर को भी बदलवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




