किशोरी व युवतियों को मिलेगा रोजगार

Updated at : 24 Aug 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
किशोरी व युवतियों को मिलेगा रोजगार

दुमका, जामा व मसलिया में शुरू होगी तेजस्विनी परियोजना परियोजना कर्मियों ने किया प्रखंडों का दौरा दुमका : महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के तेजस्विनी परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक और तेजस्विनी के राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जिले के मसलिया, जामा और दुमका सदर प्रखंडों का भ्रमण किया गया. इसी वर्ष यह […]

विज्ञापन

दुमका, जामा व मसलिया में शुरू होगी तेजस्विनी परियोजना

परियोजना कर्मियों ने किया प्रखंडों का दौरा
दुमका : महिला बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग के तेजस्विनी परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक और तेजस्विनी के राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा जिले के मसलिया, जामा और दुमका सदर प्रखंडों का भ्रमण किया गया. इसी वर्ष यह परियोजना दुमका सदर, जामा और मसलिया प्रखंड में शुरू हो रही है. जिसमें मुख्य रूप से 14 – 24 वर्ष के किशोरी और युवतियों को अनौपचारिक शिक्षा से माध्यमिक स्तर तक कि पढ़ाई और बाजार मांग के अनुरूप कौशल विकास कर उन्हें रोजगार व स्व-रोजगार के लिए तैयार किया जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से वर्ल्ड बैंक की प्रतिनिधि बेलमती जॉनको, तेजस्विनी की डीसीओ अनिता सिन्हा थी.
डीसीओ ने राज्य पदाधिकारी प्रज्ञा प्रकाश, ज्योति वर्मा, असलम अली, रोजलिन पटनायक, रश्मि, अनुज, जिला इकाई से परियोजना पदाधिकारी राजीव रंजन एवं अमित कुमार, विकास भारती के पदाधिकारी मौजूद थे. अवसर पर राज्य पदाधिकारी प्रज्ञा प्रकाश, ज्योति वर्मा, असलम अली, रोजलिन पटनायक, रश्मि, अनुज, जिला इकाई से परियोजना पदाधिकारी राजीव रंजन एवं अमित कुमार, विकास भारती के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola