विवाहिता पर शादी का बना रहा दबाव, जान मारने की दी धमकी

Updated at : 22 Aug 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता पर शादी का बना रहा दबाव, जान मारने की दी धमकी

विवाहिता की मां ने नगर थाना में दर्ज कराया मामला बांका के फुल्लीडुमर गांव का रहनेवाला है आरोपित दुमका : नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा की एक विवाहिता का शादी के लिए बांका के एक युवक द्वारा घर आ धमकने, जबदरन दवाब बनाने और मना करने पर उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी […]

विज्ञापन

विवाहिता की मां ने नगर थाना में दर्ज कराया मामला

बांका के फुल्लीडुमर गांव का रहनेवाला है आरोपित
दुमका : नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा की एक विवाहिता का शादी के लिए बांका के एक युवक द्वारा घर आ धमकने, जबदरन दवाब बनाने और मना करने पर उसका अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. विवाहिता की मां की शिकायत पर सोमवार को नगर थाना की पुलिस ने युवक बांका के फुलीडूमर गांव का दीनानाथ गुप्ता उर्फ आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. डंगालपाड़ा की ललिता देवी के शिकायत के मुताबिक उनकी बेटी की शादी दुमका के ही चंदन के साथ हो चुकी है
और अभी वह उसके साथ रहती है. आदित्य मोबाइल पर रोज धमकी देता है. कहता है कि वह पति को छोड़कर उसके साथ शादी कर ले. वह लगातार मोबाइल पर धमकी देकर परेशान कर रहा है. शादी नहीं करने पर अपहरण तथा जान से मार देने की धमकी भी देता है. ललिता के मुताबिक उनकी एक मात्र बेटी है, जिसकी शादी कोर्ट में हुई है. उसने आशंका जाहिर की है कि चंदन का इरादा उनकी बेटी से जबरन शादी कर उनकी संपत्ति हड़पने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola