महिला कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं का डाटाबेस तैयार

Updated at : 22 Aug 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कॉलेज हॉस्टल की छात्राओं का डाटाबेस तैयार

दुमका : एसपी महिला कॉलेज हॉस्टल के अंदर एक छात्रा से साथ हुए अमानवीय कृत्य के बाद वहां की स्थिति में सुधार लाने की कवायद विवि प्रशासन की देखरेख में लगातार हो रही है. वीसी के निर्देश के बाद हॉस्टल में रहनेवाली सभी छात्राओं का डाटाबेस प्राप्त कर लिया लिया गया है. वीसी प्रो मनोरंजन […]

विज्ञापन

दुमका : एसपी महिला कॉलेज हॉस्टल के अंदर एक छात्रा से साथ हुए अमानवीय कृत्य के बाद वहां की स्थिति में सुधार लाने की कवायद विवि प्रशासन की देखरेख में लगातार हो रही है. वीसी के निर्देश के बाद हॉस्टल में रहनेवाली सभी छात्राओं का डाटाबेस प्राप्त कर लिया लिया गया है. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने बताया कि दोनो छात्रावासों में नये वार्डन क्रमश: रीना नीलिमा लकड़ा व डॉ चंपावती सोरेन ने दायित्व संभाला है.

उन्होंने बताया कि व्यवस्था में सुधार के लिए प्रीफैक्ट भी बदली जायेंगी. उल्लेखनीय है कि हॉस्टल में फेस डिटेक्ट करने वाला बायोमीट्रिक डिवाइस लगाया गया है. इससे पता चल पायेगा कि कौन छात्रा कितनी बार हॉस्टल से और कब बाहर निकल रही है. हर आने-जाने वाले की तस्वीर भी सीसीटीवी कैमरे कैद करेंगे. हॉस्टल के साथ-साथ कॉलेज के प्रवेश द्वार व प्रशासनिक भवन में कैमरे लगाये जा चुके हैं. जल्द ही इनवर्टर से जोड़कर इन्हें 24 घंटे सक्रिय रखा जायेगा.

अमानवीय कृत्य के बाद स्थिति सुधारने में जुटा विवि प्रशासन
नयी वार्डन रीना नीलिमा व चंपावती ने संभाला दायित्व
हॉस्टल में लगी फेस डिटेक्टर बायोमीट्रिक मशीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola