एसपी महिला कॉलेज में लगेगा कैमरा

दुमका : हॉस्टल में छात्रा के साथ अमानवीय हरकत के मामले के बाद विवि प्रशासन की पहल पर संताल परगना महिला महाविद्यालय में सीसीटीवी लगाने के कार्य पूरे हो गये हैं. इस संदर्भ में कॉलेज प्रबंधन ने सीसीटीवी लगवाने के बाद एक रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपी है. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ गौरव गांगुली ने […]
दुमका : हॉस्टल में छात्रा के साथ अमानवीय हरकत के मामले के बाद विवि प्रशासन की पहल पर संताल परगना महिला महाविद्यालय में सीसीटीवी लगाने के कार्य पूरे हो गये हैं. इस संदर्भ में कॉलेज प्रबंधन ने सीसीटीवी लगवाने के बाद एक रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपी है. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ गौरव गांगुली ने बताया कि कैमरे लगाने के कार्य पूरे होने की जानकारी दी गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी परिसर में कुल 11 कैमरे लगा दिये गये हैं. कुछ और कैमरे लगवाये जाने की आवश्यकता महसूस की गयी है. छह कैमरे हॉस्टल में तथा पांच कैमरे कैंपस में लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




